मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर
देरांठू मे डेगू का प्रकोप बढा
घर घर मरीजो की संख्या बढ रही
नालियों की सफाई व नालियों मे डीडीटी पाउडर नही छिडकने से मच्छरों से फेल रहा डेगू
अजमेर जिले के नसीराबाद के देरांठू मे समय समय पर नालियो की सफाई नही होने व जगह जगह नालियो का गन्दा पानी रोड पर बहते रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ रहा है । जिससे कस्बे मे डेगू रोग पग पसारने लगा है । घर घर मे ग्रामीण बीमार हो रहे है । ग्राम मे नालियो की सफाई व्यवस्था सुचारू नही रहने से बडवाल मोहल्ला , पथवारी के पास , फडौल्या मोहल्ला , ढाबा मोहल्ला बालाजी रोड पर जगह जगह गन्दा पानी रोड पर भरा हुआ है । जिससे मच्छर पैदा हो रहे है । ग्राम पंचायत के साथ चिकित्सा विभाग द्वारा भी ध्यान नहीं देने से ग्राम मे डेगू रोग के मरीज बढते जा रहे है । ग्रामीणों ने जहाँ ग्राम पंचायत से मांग की है कि जहां नालियां अवरुद्ध होकर पानी रोड पर बह रहा है उसकी सफाई व्यवस्था सुचारू कराये वही चिकित्सा विभाग से मांग की है कि ग्राम मे डीडीटी पाउडर का छिडकाव कराये । जिससे ग्राम मे बढते डेगू रोग पर काबू पाया जा सके । ग्राम मे बढते डेगू रोग के कारण ग्रामीणों की प्रतिदिन भीड प्राईवेट चिकित्सकों के साथ सरकारी अस्पतालों मे भी बढ रही है ।