अपना घर अनाथ आश्रम में रह रही वृद्धा को परिजनों के साथ घर भेजा

अपना घर अनाथ आश्रम में रह रही वृद्धा को परिजनों के साथ घर भेजा
-नियामत जमाला-
भादरा, 4 दिसंबर /अपना घर अनाथ आश्रम गोगामेड़ी में गत 4 अगस्त 2021 से रह रही एक वृद्धा विमला देवी निवासी बगला तहसील आदमपुर जिला हिसार ( हरियाणा )जो कि आपसी मनमुटाव के कारण घर से निकल गई थी और अपना घर अनाथ आश्रम गोगामेड़ी में आ गई थी, को कई दिनों की समझाइश के बद शनिवार को उसके जिम्मेदार निकटतम लोगों व अपना घर अनाथ आश्रम गोगामेड़ी के संचालक सतपाल बरोड़ की मध्यस्थता से लिखित कार्यवाही कर दोनों पक्षों एवं वृद्धा विमला देवी की सहमति से ससम्मान उनके पति बलबीर सिंह पुत्र बेगराज एवं पुत्र संजय पुत्र बलबीर के साथ घर के लिए रवाना किया गया। इस मौका पर हवासिंह पुत्र लीलूराम घुड़साल, बीर सिंह छींपा बगला, राजेन्द्र सिंह, मेजर सिंह गोगामेड़ी, सर्वजीत कोर, अनिल मिस्त्री, हेमन्त सिंह व विक्की सिंह मौजूद थे।
फोटो- आश्रम संचालक व परिवार जनों के साथ वृद्धा

Author: admin

Comments (0)
Add Comment