शहर से हुरडा रोड़ जाने वाले पानी निकासी की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान , नाला निर्माण कार्य हुआ शुरू ,
पालिका चेयरमैन काल्या ने किया निरीक्षण!
=मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
गुलाबपुरा शहर में वर्षों से हुरडा रोड़ पर पानी निकासी की समस्या का नगर पालिका द्वारा तीव्र गति से नाला निर्माण कार्य शुरू करके किया समाधान! हुरडा रोड़ की कोलोनी वासियों को गंदे पानी व बारिश के पानी से नाला निर्माण शुरू होने से समस्या से निजात मिलेगा । पालिका चेयरमैन सुमित काल्या ने बताया कि हुरडा रोड़ नाले की समस्या बहुत पुरानी है, इसके निर्माण से कोलोनी वासियों को गंदे पानी जमा होने से निजात मिलेगा! चेयरमैन काल्या ने कहा कि विजय नगर रोड पर जो सेफ्टी वॉल बनाई जा रही है व सौंदर्य करण का कार्य भी प्रगति पर है! इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पुखराज जाट,गोपाल प्रजापत, पालिका अधीक्षण अभियंता कैलाश देवल, मुकेश शर्मा, नाला निर्माण ठेकेदार व कर्मचारी मौजूद थे ।