विधुत विभाग के अधिकारियों ने अवैध कनेक्शन की सूचना पर अल सुबह मारा छापा
देरांठू मे मैन विधुत लाईन से जुडे मिले 5 अवैध कनेक्शन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । विधुत विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर अब अल सुबह ग्रामीण क्षेत्रों मे जाकर अवैध विधुत कनेक्शन काटकर कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है । जिससे रात्रि मे लाईनो मे कट कर विधुत सुविधा का लाभ लेने वालो मे हडकम्प मचा हुआ है । ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे कई व्यक्ति अपनी जान जोखिम मे डालकर लाईट का बिल बचाने के लिए मुख्य लाईनो मे कट कर रात्रि मे बिजली सुविधा का लाभ ले रहे है । जिस पर अब विधुत विभाग भी सक्रिय होकर अल सुबह ही छापा मार कर अवैध कनेक्शन लेने वालो के खिलाफ एक्शन लेकर कार्यवाही कर रहे है । वही बुधवार को जेईएन पुजा के नेतृत्व मे विधुत विभाग की टीम ने अल सुबह 4.30 बजे देरांठू व महावीर कालोनी मे मुख्य लाईन से अवैध कनेक्शन लेकर लाईट चला रहे ग्रामीणो के यहां छापा मारा । जिसमे देरांठू मे 2 व महावीर कालोनी मे 3 अवैध कनेक्शन पकडे । जेईएन पुजा ने बताया कि अब इनकी वीसीआर भरकर कार्यवाही अमल मे लाई जाऐगी ।