बेजूबान जानवरों के ईलाज व काजी हाऊस बनाने की मांग को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी नसीराबाद के पदाधिकारियों ने उपखण्ड अधिकारी को सौपा मांग पत्र

*बेजूबान जानवरों के ईलाज व काजी हाऊस बनाने की मांग को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी नसीराबाद के पदाधिकारियों ने उपखण्ड अधिकारी को सौपा मांग पत्र*
——————————
*मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर*
——————————
अजमेर । नसीराबाद हिन्दू यूवा वाहिनी के पदाधिकारीयो ने शहर मे घूम रहे बेजूबान जानवरो के समुचित ईलाज व काजी हाऊस आदि की मांग रखते बुधवार को उपखंड अधिकारी अंशुल आमेरिया को मांग पत्र सौपा । ज्ञापन मे नसीराबाद मे पशु चिकित्सालय मे पशु चिकित्सक एंव सम्बंधित सहायक उपलब्ध करवाने , सभी तरह जानवरों के सभी तरह के ईलाज हेतू दवाईयां व मेडिकल स्टाँप को उपकरण उपलब्ध करवाने , शहर मे आवारा जानवरो को पकडवाने की व्यवस्था करवाने , ताकि इनके कारण जनहानि पर रोक लग सके , मरीज व घायल जानवरो को उठाने हेतू मशीनों की व्यवस्था एवं ईलाज हेतू जानवरों को भर्ती रखने हेतू प्रर्याप्त जगह एंव सुविधा उपलब्ध कराने व नसीराबाद मे काजी हाऊस पुनः प्रारंभ करवाने की मांगे रखी गई । जिसमे यह ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री सम्पर्क पोर्टल , जिला कलेक्टर , विधायक महोदय , नगरपालिका चैयरमैन व अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद को भी दिया। ज्ञापन देते समय हिन्दू यूवा वाहिनी के कई पदाधिकारी व कार्यक्रर्ता साथ थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment