मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाघसुरी पंचायत ग्राम बनेवडा के चबूतरिया के क्षतिग्रस्त रोड की दिव्यांग जगत द्बारा जनहित के समाचार लगाये थे । जिस पर ग्राम पंचायत प्रशासन संज्ञान लेते हुए शनिवार को जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर रोड को सही करने पहुंचे । ग्रामीणों की यह मांग लगातार 2 सालों से चल रही थी। आखिरकार पंचायत प्रशासन ने अपने ट्रैक्टर व जेसीबी से रोड पर लाल बरड़ा डलवा कर रास्ते को सही कराया । शनिवार को ट्रैक्टर जेसीबी के साथ सरपंच प्रतिनिधि सोनू चबूतरीया रोड पर पहुंचे। इस रोड पर स्कूल होने से कीचड व पानी से बच्चों को भी आने जाने में बहुत परेशानी की सामना करना पड़ रहा था । वह हर साल बारिश में कीचड़ होने से आम जनता सहित स्कूली बच्चों का जीना मुश्किल हो रखा था। जिसकी लगातार ग्रामीण मांग कर रहे थे । ग्रामीण अपने स्तर पर 181 पर शिकायत एवं 30 जून सोमवार को उपखंड अधिकारी को भी ज्ञापन दिया था। इस दौरान ग्रामीण कैलाश रावत , नाथू गिरी , महेंद्र गिरी, अजय सिंह , देवराज , जितेंद्र सिंह , रामराज सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।