झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अजरका रोड पर भरा पानी

झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अजरका रोड पर भरा पानी

दिव्यांग जगत पण्डित पवन भारद्वाज

सोडावास 19 जून सोडावास कस्बे व आसपास के गांवो में रविवार को  झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदला । सोडावास कस्बे में 35 मिनट तक आई बरसात से तापमान में कमी आई और एक बार फिर गर्मी कम होने की संभावना हुई । उल्लेखनीय है कि झमाझम बारिश से सोडावास कस्बे के अजरका  मार्ग पूर्ण रूप से पानी से भर गया वही दुपहिया वाहनों व चौपाया वाहनों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा ।  आपको बता दें सोडावास कस्बे में कई सड़क मार्ग ऐसे हैं जिनमें थोड़ी ही बरसात में पानी भर जाता है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment