विधायक ने दिया विद्यालय में नए कमरे व बरामदा निर्माण का आश्वासन
-नियामत जमाला –
भादरा, 22 अक्टूबर/ वार्ड नंबर 11के पार्षद अदरीश खान भूवाण के प्रयासों एवं आग्रह पर विधायक का. बलवान पूनियां ने वार्ड नंबर 10 व 11 की पानी की नई पाइप लाइनों का काम तुरंत प्रभाव से शुरू करवाया हैं। जिसके कारण इस वार्डों में वर्षों से बनी पेयजल की किल्लत की समस्या का समाधान होगा। पार्षदों अदरीश खान भूवाण, बसीर खान नारीका व बसारत खां सहित मोहल्ले के अनेक लोगों के आग्रह पर विधायक पूनियां ने गुरुवार की सायं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 के भवन का भी निरीक्षण किया एवं अपने विधायक कोटे से दो कमरे मय बरामदा बनाने की घोषणा की और यह भी आश्वासन दिया कि रमसा के तहत इस संपूर्ण बिल्डिंग का पुनर्निर्माण करवाने एवं विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने का भी प्रयास करेंगे। इस दौरान पार्षद अदरीश खान भूवाण, पार्षद बसीर खां नारीका, पार्षद बसारत खां,आरिफ एडवोकेट, इस्लाम कुरैशी,अदरीश खान, लियाकत भूवाण, लीलूराम तैनाण,रफीक फतेहखानी व वार्ड के अनेक लोग मौजूद थे। फोटो_विद्यालय बिल्डिंग का निरीक्षण करते विधायक