बुढ़िया की हत्या कर लूट की बदमाशों ने

बुढ़िया की हत्या कर लूट की बदमाशों ने

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुण्डावर थाना क्षेत्र के सिहाली कलां गांव के बाहर गांव के अंतिम छोर पर अपने घर में रह 65 वर्ष की बुढ़िया को अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर घर में रखा सामान उठा ले गए। अज्ञात बदमाश घर में खडे ट्रैक्टर को उड़ा ले गए।सिहाली खुर्द की यह महिला कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय रामकिशन यादव खेत में बने मकान में रह रही थी। घटना देर रात्रि की बताई जा रही है। मालूम पड़ा जब बुढ़िया का एक लड़का शुक्रवार दोपहर करीब 4:00 बजे घर आया माजरा देखकर होश उड़ गए ग्रामीणों को सूचना दी गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए इधर मुंडावर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची मुंडावर थाना पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया देर शाम तक एडिशनल एसपी एवं डीएसपी नीमराणा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया देर रात हो जाने की वजह से पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।
बुढ़िया के जो दो लड़के हैं— बुढ़िया के दो लड़कों में से एक गुडगांव में टैक्सी चलाता है तो दूसरा भिवानी में कोई कार्य करता है। भिवानी वाला लड़का के आने पर पटना का मालूमात हुआ सूचना पर गुड़गांव रहने वाला लड़का भी देर शाम तक घटनास्थल अपने घर पहुंच गया था। मौके पर लड़के नहीं वजह से पोस्टमार्टम व अन्य कार्यों में देरी लग गई।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment