युवा ब्राह्मण सभा परिवार के सदस्यों ने जयपुर पहुंच पुजारी परिवार को बंधाया ढांढस , आज हुआ दाहसंस्कार कल करेगे श्रद्धांजलि सभा ।

युवा ब्राह्मण सभा परिवार के सदस्यों ने जयपुर पहुंच पुजारी परिवार को बंधाया धाड़ंस , आज हुआ दाहसंस्कार कल करेगे श्रद्धांजलि सभा ।

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत अलवर

अलवर ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया शुक्रवार 18 अगस्त को जयपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी गिर्राज प्रसाद शर्मा द्वारा समिति ट्रस्ट के लोगों के निरंतर दबाव के चलते आत्मदाह का प्रयास किया गया था जिससे उनका शरीर 90% तक जल गया था ।

उसके बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कल दिनांक 19 अगस्त प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि पंडित गिरिराज प्रसाद शर्मा की मृत्यु हो चुकी है उसके बाद मोर्चरी पर एवं मुरलीपुरा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया अलवर से युवा ब्राह्मण सभा परिवार के सुनील शर्मा,शिव चरण कमल, रेवती दीक्षित एवम जगराम पहलवान आदि जयपुर पहुंचे एवम परिवार को ढाढस बंधाया।

कल रात प्रशासन एवं पंडित परिवार के बीच मांगे मान जाने के बाद समझौता हुआ उसके बाद आज दिनाक 20 अगस्त शनिवार को पंडित गिर्राज प्रसाद शर्मा का दाह संस्कार किया गया ।

ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया ऐसी घटना से पूरे हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है साधु / संतो सहित पुजारियों का हो रहा है घोर अपमान जो की सनातन धर्म का अपमान है ।

युवा ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता कल दिनाक 21 अगस्त रविवार शाम 6:30 बजे शहीद स्मारक पर सर्वसमाज के साथ पंडित गिराज शर्मा की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मोन रख कैंडल जला पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment