अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज जिला अजमेर की बैठक नसीराबाद बाईपास स्थित शीश महल होटल मे हुई आयोजित

अखिल भारतीय

जांगिड़ ब्राह्मण समाज जिला अजमेर की बैठक नसीराबाद बाईपास स्थित शीश महल होटल मे हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा अजमेर की अति आवश्यक बैठक का आयोजन आगामी 3 सितम्बर को विश्वकर्मा महाकुम्भ जयपुर विधाधर नगर में होने वाले शक्ति प्रदर्शन के सम्बन्ध में जिला अध्यक्ष रामप्रसाद बोदलिया की अध्यक्षता में नसीराबाद बाईपास स्थित शीश महल होटल में की गई ।
बैठक में सभी समाज बन्धुओं से अजमेर जिले की प्रत्येक विधानसभा और तहसीलो से अधिक से अधिक संख्या में समाज बन्धुओं को महाकुम्भ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया । वह बैठक मे निर्णय लिया गया कि आगामी 24 अगस्त को समस्त तहसील अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में समाज की बैठक बुलाकर सब समाज बन्धुओं को महाकुम्भ में शामिल होने के लिए पीले चावल बांटकर कर न्योता देगे ।
उक्त बैठक में समाज संरक्षक रामस्वरूप शोकलिया , बाबू लाल , मुलचंद , जगदीश , गणेश , जिला उपाध्यक्ष महावीर, हंसराज , जिला महामंत्री रामदेव भदाणिया , कोषाध्यक्ष महेन्द्र , मुख्य सलाहकार एडवोकेट अशोक कुमार , शाखा सभा अध्यक्ष सीताराम , सत्यनारायण, महेश , दामोदर , जगदीश सत्यनारायण फारकिया , सह प्रभारी अजमेर संभाग रामगोपाल सीदड , महावीर विजयनगर , शाखा सभा अध्यक्ष रतनलाल धारणिया नसीराबाद , शाका सभा मंत्री ओम प्रकाश खंडेलवाल , रामप्रसाद , सोनू जांगिड़ , मूलचंद , महेश , दामोदर ढाल रामलाल , सतीश सहित आस के क्षेत्रों से आये समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment