नसीराबाद के कोटा चौराहे स्थित होटल से लघुशंका के बहाने निकली विवाहिता हुई फरार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद हाईवे के कोटा चौराहे पर एक होटल पर चाय पानी पीने रुके परिवार की बहू लघुशंका के बहाने बहार निकल कर फरार हो गई । सदर थाना पुलिस के अनुसार गोविन्दगढ़ , अजमेर निवासी सुशील कुमार चोपडा 4 जून को अपनी पत्नी सहित कोटा से गोविन्दगढ़ कार से आ रहे थे । नसीराबाद के कोटा चौराहे स्थित होटल गुरू कृपा प्रजापत होटल पर चाय पीने रुके । वही पत्नी सुरेखा सोलंकी लघुशंका के लिए बहार निकली । काफी समय तक वापस नही आने पर सुशील ने इधर उधर ढूढा लेकिन पत्नी नही मिली । जिस पर पति सुशील कुमार ने रविवार को परिवार सहित नसीराबाद सदर थाना मे आकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुऐ साथ मे जेवरात व नगदी लेकर फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई । जिस पर सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।