गौशाला में कथा समापन पर हुआ मुख्य द्वार का उद्घाटन
दानदाताओं ने की सहयोग की घोषणा
-नियामत जमाला-
भादरा, 6 दिसंबर / गांव जोगीवाला की श्री श्याम गौशाला में चल रही भागवत कथा का समापन रविवार की सायंकाल हुआ। इसके समापन पर गौशाला को एक बीघा ज़मीन दान देने के साथ ही गौशाला के 6 लाख रूपये की लागत से निर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन भी दानदाताओं ने किया । गौशाला को जमीन दान व मुख्य द्वार का निर्माण गौभक्तों सज्जन दड़बेवाला,शेर सिंह गोस्वामी, देवीलाल सर्राफ, रामकुमार कस्वां व शंकर दड़बेवाला द्वारा करवाया गया है जबकि द्वार निर्माण मे एक लाख रुपए की राशि हंसराम सोनी द्वारा दी गयी। इसके अलावा गौशाला में करीब 15 लाख रुपए की लागत से मंदिर निर्माण करने की घोषणा स्व. श्रीमती ईश्वरी देवी व स्व. श्री ओमप्रकाश गर्ग की स्मृति में उनके सुपुत्र इंदरचंद गर्ग, श्रवण कुमार, मांगेराम, पवन कुमार, कैलाश व रतन लाल गर्ग द्वारा की गयी एवं एक कमरा महावीर प्रसाद पुत्र रामजीलाल जांगड़ा व एक कमरा स्व. अमरसिंह यादव की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा व स्व. दुदाराम शर्मा के पुत्रों दवारा करीब ढाई लाख रूपये की लागत से खुला बाडा बनवाने की घोषणा की गयी। 200 क्विंटल पराली सुरेश पुत्र मनोहर गर्ग द्वारा व 10 लाख रूपये नकद कथा के दौरान समस्त ग्राम वासियो द्वारा एकत्रित हुए। गौशाला में एक प्याऊ का निर्माण दड़बेवाला परिवार के सज्जन कुमार,शंकरलाल .युद्धिष्ठर , मदनलाल व निखिल दड़बेवाला द्वारा किया गया। भोलाबास ग्राम की तरफ से गौशाला को एक फीटर रेड़ा दान किया गया। गौशाला में भागवत कथा व प्रवचन भीखाराम शर्मा द्वारा किया गया।
फोटो-गौशाला के मुख्य द्वार के उद्घाटन पर मौजूद दानदाता व अन्य