श्री नीलकंठ महादेव मंदिर दिलवाड़ा पर स्वर्ण जयंती महोत्सव व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, सप्त दिवसीय महायज्ञ के अन्तिम दिन ऐतिहासिक जूलूस व भण्डारे के साथ हुआ समापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम दिलवाडा मे श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर पर स्वर्ण जयंती महोत्सव व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत चल रहे सप्त दिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम का महाशिवरात्रि के दिन समापन हुआ । दिलवाडा के समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 23 फरवरी से प्रारम्भ हुआ जो 1 मार्च तक चला । कार्यक्रम के दौरान प्रति दिवस मन्दिर प्रागंण मे मंडल पूजन एवं कुंड पूजन करके हवन यज्ञ का कार्यक्रम पंडित दिनेश कुमार शास्त्री यज्ञ चार्य भागवताचार्य पुष्कर तीर्थ के साथ पधारे विद्वान जन द्वारा सम्पादित कराये गये । आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम मे सभी ग्रामवासी मिलकर प्रतिदिन पूजा कर्म करके हवन कार्य व नव कुंडी रुद्र पूजन किया । जो प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 3 तक चलता था । सप्त दिवसीय महायज्ञ के अन्तिम दिन महाशिवरात्रि की बेला पर नसीराबाद के नवल रामजी की बगीची से ऐतिहासिक विशाल शोभायात्रा निकाली गई । जिसमे महिलाएं कलश लेकर चल रही थी , वही रथ हाथी घोडो पर सवार पताका लिए सवारो के साथ जूलूस निकला । कलश यात्रा व जूलूस का शहर वासियों ने भी जगह जगह फुलो की वर्षों कर स्वागत किया । पैदल यात्रा नसीराबाद के सदर बाजार , फार्मजी चोक ,बस स्टेण्ड से होकर दिलवाड़ा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर पहुची । इसके पश्चात मन्दिर प्रागंण मे हवन यज्ञ करवाकर , शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई । शाम को विशाल भंडारे का आयोजन समस्त ग्राम वासियों की ओर से किया गया । कार्यक्रम मे पधारे महन्त नन्दकिशोर जी शरण पुष्कर के साथ आये सन्तो का शाल व भेट देकर ग्रामीणों ने आशिर्वाद लिया । कार्यक्रम मे विधायक रामस्वरूप लाम्बा , पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर के साथ धर्म प्रेमी रामधन महाश्वेरी , राजेश कुमार , सुनिल कुमार , अम्बालाल , मनोज , अशोक वैष्णव , प्रहलाद ठेकेदार , जीवन , छोटू , मुकेश चोधरी के साथ सभी ग्राम वासियों ने तन मन धन से पूर्ण सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया । इस पावन पर्व पर सभी ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने सात दिन तक धर्म लाभ का आनंद उठाया ।