सिमरिया गंगा घाट पर जिला प्रशासन द्वारा कल्पवास मेले पर कोरोनावायरस को लेकर रोक लगा दी गई।
नही लगेगी कल्पवास मेला, भीड़ से बचने के लिए लगी रोक।
श्रद्धालुओं मे छाई उदासी।
बेगूसराय से संवाददाता राजीव कुमार
कोरोनावायरस को लेकर इस साल भी कार्तिक मास मे सिमरिया मे होने वाले कल्पवास मेला का आयोजन नही होगा। मोझदायिनी सिमरिया गंगा नदी के तट पर लगने वाले कार्तिक मास मे कल्पवास मेला कोरोनावायरस को लेकर पिछले साल की तरह इस साल भी नही लगेगे? जिला प्रशासन द्वारा मेले के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। जिसको लेकर कत्प वासियों मे शोक की लहर छा गई है। जिला प्रशासन द्वारा कल्पवास मेले पर लगाई गई रोक को लेकर जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाए गए है। ताकि किसी तरह की किसी भी लोगों के द्वारा किसी तरह की अफवाहे ना फैलाएं जाए। ताकी कोरोनावायरस को लेकर भीड़ ना लग सके?
जिला प्रशासन द्वारा भीड़ को रोकने के लिए बरौनी जीरोमाइल राष्ट्रकवि दिनकर गोलंबर, सिमरिया घाट, सहित प्रमुख स्थानो पर पोस्टर लगाकर भक्तजनों को कल्पवास मेला नही लगने का कारण बता दिया है। और किसी भी अफवाह से दूर रहने को कहा गया है। बताते चले कि बर्षों पूर्व से सिमरिया घाम “गंगा घाट” पर पूरे कार्तिक माह तक कल्पवास मेले का आयोजन बड़े घुमघाम के साथ होता आया है। परंतु विश्व मे फैली कोरोनावायरस को लेकर कल्पवास मेले पर भी बीते साल से ही ग्रहण लग गई। जिस कारण दूरदराज से मेले मे आने वाले श्रद्वालु और संत महात्माओं के प्रवचन के ऊपर भी रोक लग गई। जिस कारण महीने भर गंगा सेवन का व्रत रखने वाली श्रद्वालुओं पर भी ग्रहण लग गया, जिस कारण गंगा सेवन करने वाली लाखो श्रद्वालुओं को मायूस हाेना पड़ा।