कृषि विभाग की जांच टीम ने खाद बीज भंडारों की जांच कर अनियमितता पर बिक्री पर रोक व सैंपल लेने की कार्रवाई की

कृषि विभाग की जांच टीम ने खाद बीज भंडारों की जांच कर अनियमितता पर बिक्री पर रोक व सैंपल लेने की कार्रवाई की

कई दुकानदारों ने किए शटर डाउन
-नियामत जमाला-
भादरा,22 अक्टूबर / रबी सीजन में किसानों को क्वालिटी खाद, बीज एवं दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा बिरानी क्षेत्र में खाद बीज की दुकानों की जांच की गई। सहायक निदेशक डा.राजपाल झाझड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि कई बार घटिया किस्म की खाद बीज व दवाओं के प्रयोग से किसानों की मेहनत चौपट हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा बिरानी क्षेत्र में खाद बीज भंडारों की जांच की गई व कीटनाशकों के नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए सरकारी कीटनाशक प्रयोगशाला में भिजवाया जाएगा व प्रयोगशाला की जांच में अमानक पाए जाने वाले कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार अनियमितता पाए जाने पर कीटनाशकों की बिक्री पर रोक व चेतावनी आदि जारी की गई। उन्होंने बताया कि कृषि आदान विक्रेताओं की जांच कर व अधिक से अधिक नमूने संग्रहण करने हेतु अभियान नवंबर 2021 तक जारी रहेगा जिससे किसानों को उत्तम क्वालिटी के खाद बीज व दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। कृषि विभाग की जांच टीम को देखकर कई दुकानदारों ने शटर डाउन कर लिए। जिनकी दोबारा औचक निरीक्षण द्वारा जांच की जाएगी। कृषि विभाग की जांच टीम में सहायक निदेशक डाक्टर राजपाल झाझड़िया, सहायक कृषि अधिकारी मंजू, हरि ओम, कृषि पर्यवेक्षक मनीराम व कुलदीप बाबू शामिल थे। फोटो_खाद बीज भंडार के निरीक्षण दौरान टीम

Author: admin

Comments (0)
Add Comment