समाज को दशा और दिशा में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. शर्मा
(पंडित पवन भारद्वाज) (दिव्यांग जगत) मुंडावर
मुंडावर उपखण्ड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कैप्टन हज़ारी लाल गुर्जर की अध्यक्षता में मां सरस्वती और डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की गई। बालिकाओं के द्वारा इस अवसर पर केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन भी मनाया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य एवं शिक्षाविद डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि आज के दिन का बड़ा महत्व है। किसी भी समाज को दशा और दिशा देने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक श्रेष्ठ शिक्षक ही श्रेष्ठ समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए एक श्रेष्ठ मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है और एक शिक्षक ही श्रेष्ठतम मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकता है। इस अवसर पर संस्थान ट्रस्टी पंडित हरिसिंह शर्मा, चंद्रकला शर्मा, कॉलेज निदेशक डॉ. भगवान शर्मा, कॉलेज समन्वयक अम्बिका शर्मा, सहायक प्रोफेसर शिवानी यादव, अभिनव शर्मा, राकेश कुमार यादव,नेहा चौधरी, अल्का चौधरी, तेज सिंह सहित अनेक विद्वानों के द्वारा शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।