आमजन की समस्याओं के निस्तारण में प्रशासन गांवों के संग  शिविर की महत्ती भूमिका –अखिलेश कौशिक

आमजन की समस्याओं के निस्तारण में प्रशासन गांवों के संग  शिविर की महत्ती भूमिका –अखिलेश कौशिक

मुंडावर अलवर //पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत

सोरखा कला में प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन हुआ । जिला कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव अखिलेश कौशिक अपर लोक अभियोजक रामअवतार चौधरी  ने पहुंचकर शिविर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से ग्रामीणों को दिए गए लाभ एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत होकर ग्राम विकास हेतु सड़क, पानी, एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना , पेंशन योजना के प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय राशि स्वीकृति, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, ई–श्रमिक कार्ड, नरेगा के नए जॉब कार्ड, कन्यादान योजना में राशि स्वीकृति अन्य प्रमुख जनकल्याण हेतु कार्य किए । शिविर में अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कौशिक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने आमजन को उनका हक दिलाने एवं सभी प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस प्रकार शिविर का आयोजन प्रत्येक ग्रामपंचायत में किया है। शिविर की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर ने की । शिविर प्रभारी रोहिताश पारीक ने ग्रामीणों के समस्या का समाधान किया । 22 विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सरपंच प्रतिनिधि  सरजीत चौधरी तथा ग्रामवासियों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अलवर जिला महासचिव अखिलेश कौशिक एडवोकेट,अपर लोक अभियोजक  रामवतार चौधरी, पेहल सरपंच प्रतिनिधि मुकेश चोधरी,मातोर सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र  चोधरी ,नंगली सरपंच धर्मेन्द्र चौधरी का किया  स्वागत किया

Author: admin

Comments (0)
Add Comment