खबर का असर : नसीराबाद कोटा चौराहे से बारह मील तक बिखरे पत्थरों को खनन ठेकेदार ने जेसीबी मशीन लगाकर हटवाये

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद कोटा चौराहे से बारह मील तक सड़क पर बिखरे मिले पड़े पत्थरों से बड़ी हादसे की आशंका की न्यूज दिव्यांग जगत द्बारा एक घण्टे पहले प्रकाशित करने की जानकारी पत्थर खनन ठेकेदार को मिलने पर ठेकेदार ने जेसीबी मशीन लगाकर रोड पर बिखरे पत्थरों को हटवाया। इस रोड से रात्रि में निकलने वाले पत्थरों से भरे ओवरलोड वाहनों से रोड पर शनिवार सुबह जगह जगह पत्थर बिखरे मिले थे । जिससे रोड से निकलने वाले वाहन चालकों, रामदेवरा जाने वाले दो पहिया वाहन चालों को परेशानी हो गई थी। न्यूज प्रकाशित होते ही ठेकेदार द्बारा जेसीबी मशीन भिजवाकर रोड पर जगह जगह बिखरे पत्थरों को रोड से हटवाकर साईड में कराया।

Author: admin