मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अजमेर जिले के राजाओं का गढ़ रहा राजगढ़ का ऐतिहासिक दरवाजा अब मरम्मत का कर रहा है इंतजार।
अजमेर शहर से लगभग 20 किलोमीटर राजगढ़ का रियासत अपनी मरम्मत की बाठ जो रहा है । राजगढ़ में ऐतिहासिक भेरुजी का मंदिर भी है जहां पर हर रविवार को राजस्थान भर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने हेतु आते हैं व भेरुजी महाराज की उपासना करते हैं । राजगढ़ धाम के दो प्रवेश द्वार बने हुए हैं। जिसमें से पूर्वी दरवाजा शक्तिग्रस्त हो चुका है। यह दरवाजा अजमेर से राजगढ़ में प्रवेश द्वार है जहां सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक दरवाजा बनवाया गया था जो की पूर्व और पश्चिम आक्रमण को रोकने के लिए कभी यहां सुरक्षा पहरी रहा करते थे। लोकतंत्र आने के बाद ऐसी कई ऐतिहासिक धरोहर है जो अब देखरेख के अभाव में जिनशिर्ण अवस्था में हो गया है । यह स्थान गोड राजवंश
की कर्मस्थली रहा है । घाटवा के बाद राजस्थान में राजगढ़ अपनी अरावली पर्वतमालाओं के साथ अतीत की सुनहरी याद दिलाता है । वही पहाड़ी पर ऐतिहासिक किला है, उसकी भी मरम्मत न होने से ऐतिहासिक किला होने के बावजूद राजस्थान धरोहर संरक्षण विभाग मौन है । जनता का प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द ऐसे ऐतिहासिक दरवाजे की मरम्मत करवा कर ऐतिहासिक धरोहर को बचाने का कार्य करें।