जिस हिंदूआ सूरज महाराणा प्रताप ने,अपनी मातृभूमि, मेवाड़ की खातिर,सारा जीवन जंगलों में गुजार दिया। ऐसे महाराणा प्रताप को सत्ता लोलुप बताना,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।:-धनराज गुर्जर
मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
भारतीय जनता पार्टी गुलाबपुरा मंडल ने PCCअध्यक्ष डोटासरा द्वारा, महाराणा प्रताप पर अभद्र टिप्पणी करने पर, महाराणा प्रताप सर्कल पर ,प्रदर्शन कर माफी की मांग की
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर की अध्यक्षता में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा द्वारा ,महाराणा प्रताप को सत्ता लोलुप बता कर, अपमानित करने पर ,महाराणा प्रताप सर्किल पर प्रदर्शन कर डोटासरा से माफी की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस हाय हाय, महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान ,राणा की जय जय शिवा की जय जय ,के उदघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा की ,कांग्रेस के नेता पहले इतिहास को पढ़ें, महापुरुषों पर टीका टिप्पणी कर, अपमान करने का कार्य अब हिंदुस्तान बर्दास्त नहीं करने वाला है।
गुर्जर ने कहा की हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप ,अकबर की लड़ाई मुगलों से मातृभूमि की रक्षा ,संप्रभुता ,स्वतंत्रता, स्वाभिमानता कि लड़ाई थी। जो उस समय मेवाड़ का बच्चा-बच्चा, मातृभूमि की रक्षा के लिए खड़ा था! वह सत्ता की लड़ाई नहीं थी।
भाजपा प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने कहा ,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पहले जाकर ,इतिहास पढ़ना चाहिए!राजस्थान की आन, बान ,शान के प्रतिक ,महाराणा प्रताप के खिलाफ बार-बार अपमानित कर, कुंठित मानसिकता का परिचय देना बंद करें कांग्रेस नेता।
महापुरुषों के अपमान का कांग्रेस नेताओं को जनता अब चुनाव में जवाब देगी।
गुर्जर ने कहा यह कैसी विकलांग मानसिकता के नेता हैं। जिस महाराणा प्रताप की वीरता, शौर्य मातृभूमि प्रेम के गीत ,संपूर्ण विश्व गा रहा है। जिन्होंने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की ,जंगलों में रहकर घास की रोटी खाकर अविरल संघर्ष किया।ऐसे महाराणा प्रताप और अकबर के बीच में हुए युद्ध को, कांग्रेस के नेता सत्ता का संघर्ष बता कर ,अपमानित कर रहे हैं।
डोटासरा को अपना बयान वापस ले कर माफी मांगनी ही पड़ेगी।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष से सांवर नाथ योगी, क्षत्रिय समाज के शिव सिंह राठौड़ भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा,ओम प्रकाश दाधीच कैलाश लड्ढा ,जीवत राम मैठाणी सुनील तोषनीवाल रघुवीर वैष्णव ,हरीश शर्मा ,युगल किशोर व्यास कान सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन चंद्रकांता बाहेती अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह जामोला अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट जिला संगठन मंत्री व तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह राणावत ,रंजना व्यास गायत्री दाधीच, मंषा दाधीच रामेश्वर छापरवाल हेमंत कुंभकार राजेंद्र रेगर सोमेश्वर पांडे ,रोहित चौधरी ,महादेव जाट सत्यनारायण सोनी ,प्रवीण सारडा महेंद्र सिंह चौहान गौतम आंचलिया राजीव शर्मा ,संदीप नाथ योगी महावीर प्रसाद जांगिड़ ,लालचंद रेगर गोपी गुर्जर पवन राज पारीक दिनेश पुरोहित ,प्रभु लाल मेघवंशी शेर मोहम्मद ,अब्बास खान, ,राम वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी गण मौजूद थे।