जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम-तेयुप चलथान
जन्मोत्सव जैन संस्कार विधि से
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तारीख 12 दिसंबर 2021 दोपहर 04:00 बजे तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा जैन संस्कार विधि से जन्मोत्सव का कार्यक्रम तेयुप के सहमंत्री केतन दक के जन्म दिवस पर जैन संस्कार विधि द्वारा उनके व्यवसाय स्थान कडोदरा पर परिपूर्ण किया गया। संस्कारक के रूप मे तेयुप चलथान संस्कार सहप्रभारी निर्मल दक एवं मंत्री दीपक खाब्या उपस्थित रहे। नवकार मन्त्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत के साथ मंगलभावना यंत्र की स्थापना की गई । स्वास्तिक बनाकर हाथ में मोली बान्धकर जैन विधि द्वारा जन्मोत्सव विधिवत रूप से मनाया गया । तेयुप चलथान अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने केतन दक के 40 वे जन्मदिवस पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामना प्रेषित करते हुवे कहा की आपका जीवन सदा मंगलमय हो । गुरुकृपा सदैव आप पर बनी रहे । कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री दीपक खाब्या एवं मीडिया प्रभारी विकेश दक उपस्थित रहे । तेयुप चलथान ने स्मृति भेंट प्रदान कर मंगलमय जीवन हेतु आध्यात्मिक मंगलकामनाएं प्रेषित की । जिसके फलस्वरूप केतन दक ने संकल्प लेकर तेयुप चलथान को आध्यत्मिक भेंट दी। केतन दक ने इस शुभअवसर पर पधारे सभी तेयुप चलथान के साथीयो का हार्दिक आभार ज्ञापन किया । आज के कार्यक्रम की रिपोर्टिंग मीडिया प्रभारी विकेश दक ने की।