जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम-तेयुप चलथान

जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम-तेयुप चलथान

जन्मोत्सव जैन संस्कार विधि से

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तारीख 06 दिसंबर 2021 रात्रि 10:00 बजे तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा जैन संस्कार विधि से जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनीष धाकड़ की सुपुत्री देवांशी धाकड़ के जन्म दिवस पर जैन संस्कार विधि द्वारा उनके निवास स्थान चलथान पर परिपूर्ण किया गया। संस्कार के रूप मे तेयुप चलथान संस्कार प्रभारी भाविक बाबेल एवं संस्कार सहप्रभारी निर्मल दक उपस्थित रहे। नवकार मन्त्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत के साथ मंगलभावना यंत्र की स्थापना की गई । स्वास्तिक बनाकर हाथ में मोली बान्धकर जैन विधि द्वारा जन्मोत्सव विधिवत रूप से मनाया गया । तेयुप चलथान अध्यक्ष ज्ञान जी दुगड़ ने देवांशी धाकड़ के 10 वे जन्मदिवस पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामना प्रेषित करते हुवे कहा की आपका जीवन सदा मंगलमय हो । गुरुकृपा सदैव आप पर बनी रहे। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री दीपक खाब्या एवं पारिवारिकजन भी उपस्थित रहे। तेयुप चलथान ने स्मृति भेंट प्रदान कर मंगलमय जीवन हेतु आध्यात्मिक मंगलकामनाएं प्रेषित की । जिसके फलस्वरूप देवांशी धाकड़ ने 48 सामायिक का संकल्प लेकर तेयुप चलथान को आध्यत्मिक भेंट दी। मनिष धाकड़ ने इस शुभअवसर पर पधारे सभी तेयुप चलथान के साथीयो का हार्दिक आभार ज्ञापन किया । आज के कार्यक्रम की रिपोर्टिंग मीडिया प्रभारी विकेश दक ने की।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment