मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों के बजट से छावनी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़को के निर्माण कार्य का पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने किया शुभारंभ
क्रिस मस पर ईसाई समाज को दी सड़क की सौगात
अजमेर । नसीराबाद छावनी की वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कार्य की लगातार मांग की जा रही थी । जिस पर पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने नगर पालिका के साथ छावनी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए पूर्व विधायक रामनारायण गुजर के साथ अथक प्रयास से मुख्य मंत्री बजट घोषणा में नगर पालिका में 10 किलोमीटर सड़क का नगर पालिका में निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित था । जिसमें छावनी क्षेत्र की सड़कों को भी सम्मलित कर 14 सड़क के निर्माण के लिए 3 करोड़ 29लाख रुपए आवंटित करवाए ।जिनमें सभी सड़को के निर्माण को शीघ्र पूर्ण करवाने के प्रयास प्रारम्भ कर दिए । जिसमें सबसे पहले बस स्टैंड के अंदर की क्षतिग्रस्त सड़क,बस स्टेशन से मिशन ग्राउंड,जीनगर बाजार,जामा मस्जिद से एमडी टावर तक सड़क का शुभारंभ किया जायेगा ।
जिसमे सबसे महत्वपूर्ण क्रिस मस पर ईसाई समाज के लोगो को मिशन ग्राउंड की क्षतिग्रस्त सडक का शुभारंभ कर सौगात दी।
कायक्रम में पूर्व विधायक रामनारायण गुजर ने सभी क्षेत्र वासियों को निर्माण कार्य शुरू होने पर शुभकामनाए दी ।पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने बताया कि उक्त छावनी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण करना उनका महत्वपूर्ण सपना था । जो आज पूरा हुआ और आगे भी क्षेत्र के विकास कार्य करवाए जाएंगे।जो यहां के निवासियों की मूलभूत समस्या थी।इस कार्य से आमजन को राहत मिलेगी।
उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद भगवान दास ,प्रदीप सिंह राठौर,ललित गोविंदा नी,प्रशांत कुमार मेहरा,महेश चंवरिया,युवा नेता अशोक गुजर, एडवोकेट राजेश गोमा,समाजसेवी हरीश गोमा ,मोहम्मद हुसैन,असलम सदर,रशीद,इश्तियाक कुरैशी,इरफान अहमद ,रोडवेज से सांवरलाल मय स्टाफ ,ईसाई समाज के लोगो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । और सभी क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया।आगे भी विकास कार्य को गति देते हुए छावनी क्षेत्र की शेष सड़क
गांधी चौक से नरसिंह मंदिर ,तहसील से भैरू चौराया,डिग्गी से पटेल उद्यान,तहसील परिसर के अंदर,रामलीला चौक से सुतरखाना मोहल्ले तक,गणेश चौराहा से लोहार बस्ती,संस्कृत स्कूल से देवजी चाय ,फ्राम जी से पोस्टल कॉलोनी,राजकीय चिकित्सालय के आसपास ,मेजर कमलेश स्कूल के सामने की सभी
नगर पालिका की सड़को का भी शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर पूर्ण किया जाएगा।