देरांठू मे गन्दगी व किचड से आमजन है परेशान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

देरांठू मे गन्दगी व किचड से आमजन है परेशान

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के देरांठू कस्बे मे सफाई व्यवस्था सुचारू नही होने व जगह जगह नालियों का गन्दा पानी रोड पर बहने से आमजन का राह निकलना मुश्किल हो रखा है । गन्दगी व किचड के कारण फिसलन होने से कई वाहन चालक व पैदल निकलने वाले भी परेशान हो रखे हे । कई घरो के सामने गन्दा पानी भरा होने व कीचड़ के कारण बीमारियां घर कर रही है । गन्दगी के कारण आये दिन मोहल्लों मे लडाई झगड़े हो रहे हे । कस्बे के बडवाल मोहल्ला , पथवारी के पास , लम्बा बालाजी , फडोल्या मोहल्ले मे राधाकिशन जाट के घर के बहार , ढाबा मोहल्ले मे खेलियो के पास , बालाजी रोड पर गन्दगी व कीचड़ भरा हुआ है । कस्बे के ढाबा मोहल्ले से होकर निकलने वाले तो किचड व गन्दगी से ओर भी परेशान है । जहां सरकार ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वच्छ गांव -स्वच्छ भारत के सपने साकार करने मे लगी है । वही देरांठू के हालात सरकार के मन्सूबो पर पानी फेर रहां है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment