मेवाड़ा कलाल समाज विकास समिति की आम सभा का आयोजन हुआ संपन्न।

जय श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान की🌹🙏🏻

मेवाड़ा कलाल समाज विकास समिति की आम सभा का आयोजन हुआ संपन्न।

गुलाबपुरा । मेवाड़ा कलाल समाज विकास समिति भीलवाड़ा अजमेर टोंक परीक्षेत्र की आम सभा प्रधान कार्यालय छात्रावास बडला रोड गुलाबपुरा में हुई सर्वप्रथम आराध्य देव श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान जी के दीप प्रज्वलन कर महा आरती से कार्यक्रम की शुरुआत भीलवाड़ा अजमेर टोंक परिक्षेत्र के अध्यक्ष रामस्वरूप मेवाड़ा गागेडा की अध्यक्षता में हुई।

जिसमें समिति के मुख्य सचिव कजोड़मल सुवालका गुलाबपुरा ने बताया कि समाज के नवनिर्मित छात्रावास के अधूरे कार्यो को पूरा कराना एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों पर शक्ति से पाबंद करने हेतु आम सभा में सर्वसम्मति से अनेक निर्णय लिए गये ।
इसी अंतर्गत समिति की ओर से अजमेर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पद हेतु रितेश मेवाड़ा विजयनगर को आम सभा में सर्वसम्मति से चुना गया।

समाज के नवयुवक जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र संघ चुनाव में महासचिव पद पर ललित मेवाड़ा विजय नगर ,कार्यकारिणी सदस्य विकास मेवाड़ा गुलाबपुरा, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा व एनएसयूआई शाहपुरा इकाई अध्यक्ष सूरज मेवाड़ा राज्यास को सम्मानित किया गया।

मेवाडा युवा मोर्चा भीलवाड़ा के अध्यक्ष संदीप मेवाड़ा गुलाबपुरा ने युवा शक्ति व युवा पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया एवं युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी महेंद्र मेवाड़ा गुलाबपुरा ने अपने आराध्य देव का संक्षिप्त वृतांत समाज को बताया।

कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष रोशन लाल मेवाड़ा शंभूगढ़ ,जसराज मेवाड़ा भीलवाड़ा ,प्रीतम मेवाड़ा सरेरी , नेमीचंद मेवाड़ा खीरिया कोषाध्यक्ष रणजीत मेवाड़ा गुलाबपुरा ,संरक्षक मंडल रामस्वरूप मेवाड़ा देवलिया ,भंवरलाल मेवाड़ा चापानेरी पुष्कर मंदिर व धर्मशाला कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा केकड़ी, कोषाध्यक्ष राजेश मेवाडा किशनगढ़ ,महासचिव राजेंद्र मेवाडाअंटाली,,न्याय समिति के अध्यक्ष उत्सव लाल गागेडा ,सचिव रामराज मेवाडा धनोप,भीलवाड़ा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमार मेवाडा शंभूगढ़, दिनेश मेवाडा गुलाबपुरा, कोषाध्यक्ष विजय मेवाडा गागेडा,ललित मेवाडा गुलाबपुरा,सत्यनारायण मेवाडा रूपाहेली, प्रकाश मेवाड़ा लाम्बा, अशोक मेवाड़ा ,जयप्रकाश मेवाड़ा हुरडा व अनिल मेवाड़ा धूनी, लोकेश मेवाड़ा धूनी, प्रकाश मेवाड़ा गुलाबपुरा, व सैकड़ों समाज जन उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment