चोर गिरोह ने परिजनों को कमरे में बंद करके 20 लाख रुपए से अधिक की चोरी वारदात को दिया अंजाम

चोर गिरोह ने परिजनों को कमरे में बंद करके 20 लाख रुपए से अधिक की चोरी वारदात को दिया अंजाम

लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत के जसवन्तपुरा का मामला

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लोहरवाडा के गांव जसवंतपुरा में अर्धरात्रि बाद अज्ञात चोरों ने एक घर पर धावा बोलकर सोते हुए परिजनों को कुंडी लगाकर बंद कर दिया और अलमारी को खंगालने के बाद दूसरे कमरे में रखी दो लोहे की संदूको को घर से दूर जंगल में ले जाकर उसमें से नगदी जेवरात चुरा ले गए।
ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के गांव जसवंतपुरा निवासी वार्ड मेंबर मोहनलाल शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात लगभग दो – तीन बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर में रखी हुई दो लोहे की संदूक, जिसमें नगदी और जेवरात पड़े हुए थे। घर से दूर ले जाकर उसमें से जेवरात व नगदी चुरा ले गए। गांव में इतनी बड़ी चोरी की घटना को लेकर सनसनी फैल गई और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सदर पुलिस थाना को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्यवाही आरंभ कर दी।
जसवंतपुरा गांव निवासी पीड़ित नरेंद्र तोगड़ा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में से लगभग ढाई लाख रूपए के 5 तोला जेवर, लगभग 12 लाख रुपए के सोने के बिस्किट, डेढ़ किलो चांदी और 6 लाख रूपए से अधिक की नगदी चुरा ले गए। अज्ञात चोरों ने घर से लोहे की दो संदूक उठाकर गांव के निकट बालाजी मंदिर रास्ते में ले गए और वहां संदूक में से नगदी व जेवरात चुराकर और शेष सामान वहीं पटक कर फरार हो गए। सदर पुलिस थाना ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक सबूत लेते हुए सीसी कैमरे एवं आधुनिक तकनीक के सहारे इस चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने में जुट गए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment