देरांठू के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम का मेला धूमधाम से भरा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे स्थित श्री वीर तेजाजी बासक बाबा धाम का मेला सोमवार को बडे धूमधाम से भरा । धाम उपासक रणजीत महाराज ने बताया रविवार की रात्रि को भजन संध्या हुई । मेले का झण्डारोहण सोमवार को सुबह प्रातः 7.15 गाजे बाजे के किया गया । मेले के मुख्य विशिष्ट अतिथि विधायक रामस्वरूप लाम्बा , पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर व श्री मति कमलेश गुर्जर प्रधान श्रीनगर रहे । वही अध्यक्षता सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ व दिनेश चोधरी ने की । मेले मे कबड्डी प्रतियोगिता भी रखी गई है । जिसमे विजेता प्रथम आने वाली टीम को 21000 रुपये , दितिय आने वाली टीम को 11000 रुपये वही तृतीय आने वाली टीम को 5100 रुपये का ईनाम मेला कमेटी की ओर से प्रदान किया गया । मेले मे दिन भर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से गाजे बाजे के साथ झण्डे आये । मेले मे लगे झुलो के साथ ग्रामीणो ने मिठाइयों का तो महिलाओं ने मणिहारी की दुकानों से जमकर खरीदारी की । मेला कमेटी की ओर से मेले मे झण्डे लेकर आने वालो को मिठाई वितरित की ।