राजगढ़ धाम के पट रहे बंद
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम राजगढ़ स्थित श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ पर आज रविवार को धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने पूरे विधि विधान से सर्वप्रथम चक्की वाले बाबा मुख्य मंदिर पर उसके पश्चात बाबा भैरव मां कालिका सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश के साथ सम्पूर्ण देशवासियो के लिए खुशहाली ओर अमन चैन के लिये प्रार्थना की । धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट ओम्रिकोन एवं तीसरी लहर को मध्य नजर रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार रात्रि 11.30 से सोमवार सुबह 5.00 बजे तक आगामी आदेशों तक जन अनुशासन कर्फ्यू लगाया गया है । जिसकी पालना करते हुए मंदिर कमेटी ने एक बैठक कर वैश्विक महामारी कोविड के नये वेरियन्ट ओम्रिकोन को मध्य नजर रखते आमजन के सुरक्षा मानकों को देखते हुए श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ पर प्रत्येक शनिवार रात्री से सोमवार सुबह 8 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार एवम मंदिर के पट बंद रखने का निर्णय लिया है। साथ ही श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे। धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने श्रद्धालुओ से अपील करी है कि हम सभी को मिलकर सरकार द्वारा जारी कि गई गाइड लाइन कि पूर्ण पालना करनी है ,अनावश्यक रूप से नही घूमना है, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग करना है एवं मास्क का उपयोग भी करना है और जिन्होंने अभी तक भी वैक्सीन नही लगवाई वे सभी लोग वैक्सीन अवश्य रूप से लगवाए। कोरोना जीवन लेता है,वैक्सीन जीवन देता है । इसलिये सभी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाये ।