नसीराबाद मे लगे महंगाई राहत शिविर के स्थायी शिविरों का जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

नसीराबाद मे लगे महंगाई राहत शिविर के स्थायी शिविरों का जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान सरकार द्बारा आमजन को महंगाई से राहत दिलाने हेतू लगाये जा रहे राहत शिविर के तहत नसीराबाद मे चल रहे राहत शिविर का शुक्रवार को जिला कलेक्टर अंशदीप द्वारा छावनी क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टेण्ड एवं राजकीय नेताजी रा. उ. प्रा. विद्यालय मे चल रहे स्थायी शिविरों का औचक निरीक्षण किया
जिसमे सर्वप्रथम जिला कलेक्टर द्वारा रोडवेज बस स्टेण्ड पर संचालित शिविर का निरीक्षण किया गया एवं व्यापारिक रा.उ.मा. विद्यालय के व्याख्याता एवं शिविर प्रभारी अशोक हिनूनिया से आवश्यक जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की कार्यप्रणाली देखकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये। रोडवेज बस स्टेण्ड पर छाया-पानी, टोकन, माईक, एलईडी स्क्रीन एवं महिला पुरुष हेतु अलग अलग बैठक व्यवस्था से जिला कलेक्टर संतुष्ट नजर आये। इसी क्रम में जिला कलेक्टर अंशदीप एवं उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया द्वारा मौके पर उपस्थित व्यक्तियों को पंजीयन उपरान्त महंगाई राहत किट वितरित किये गये।
तत्पश्चात् जिला कलेक्टर द्वारा राजकीय नेताजी रा. उ. प्रा. विद्यालय पर संचालित शिविर का निरीक्षण किया गया एवं व्यापारिक रा.उ.मा. विद्यालय के व्याख्याता एवं शिविर प्रभारी गजेन्द्र गोयल एवं सहप्रभारी मनोज कुमार वर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये।
अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत करवाया गया कि पूर्व के दिनों में दो-दो कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्य कर रहे थे, जिन्हें बढ़ाकर चार-चार कर दिया गया है। आगामी दिनों में शहर में अन्य स्थान चिन्हित कर अस्थायी शिविर भी प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार हितेश चौधरी, व्यापारिक रा.उ.मा. विद्यालय के प्रधानाचार्य युसुफ अली खान, राम अवतार वर्मा, महेन्द्रसिंह, ध्यानदास, हरिराम सैनी, नवीन रियाड, उपदेश शर्मा, अक्षय सोनी, पूजा गुर्जर, आकाश घुस्सर, मनीष मीणा, सतवीर माली, रविकान्त आदि उपस्थित रहें।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment