जिला प्रमुख ने समाज को चौधरी चरण सिंह मंच को दी दान , समिति के नाम करवाई रजिस्ट्री

जिला प्रमुख ने समाज को चौधरी चरण सिंह मंच को दी दान , समिति के नाम करवाई रजिस्ट्री

दिव्यांग जगत मुंडावर पंडित पवन भारद्वाज
मुंडावर आज दिनांक 04 जुलाई को
जिला प्रमुख बलवीर सिंह ने चौधरी चरण सिंह विकास मंच परगना जिंदोली के नाम पूर्व में घोषणा की गई एक बीघा जमीन समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों के नाम आज रजिस्ट्री करवा कर जमीन के कागजात समिति अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को सौंपे । जिला प्रमुख ने मुंडावर तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर समाज के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा कर कागज सौपने का कार्य किया।

गौरतलब है कि जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर ने पूर्व में चौधरी चरण सिंह की विकास मंच के लिए पूर्व में एक बीघा जमीन दान देने की घोसना की गई थी इस कार्रवाई में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, और जनप्रतिनिधियों के समक्ष सर्वसम्मति से चौधरी चरण सिंह विकास मंच जिंदौली परगना समिति का गठन किया था ,
जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर ने समिति को 1 माह पूर्व ही मौके पर स्वयं जमीन खोद और समतलीकरण करते हुए गुड बांटकर जमीन दान कर दी थी अब अंतिम कार्रवाई जमीन के रजिस्ट्री कर पूर्ण कर दी है।
समिति अध्यक्ष तथा उपस्थित जाट समाज के लोगों ने इस नेक कार्य के लिए समाज की ओर से आभार प्रकट किया ।
इस मौके पर चौधरी चरण सिंह विकास समिति परगना जिंदोली के अध्यक्ष गिरिराज चौधरी, गंगाराम पटेल जी, रामलाल जाट ,रामेश्वर जाट ,श्री वीर सिंह ढिल्लन, बसंता चौधरी ,गिरिराजा दतिया ,सरजीत चौधरी , जीतराम पंच, सूबेदार ,पूर्व सरपंच हजारीलाल ,मुरली ठेकेदार ,सुखीराम एवं बड़ी संख्या में परगना वासी मौजूद रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment