बनेठा में संदिग्ध अवस्था में युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही हैं हर एंगल से जांच- पड़ताल

बनेठा में संदिग्ध अवस्था में युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही हैं हर एंगल से जांच- पड़ताल –

अशोक सैनी /दिव्यांग जगत

उनियारा ( टोंक)

उनियारा उपखंड के बनेठा थाना क्षेत्र में सुबह एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला।शव के मिलने से चारों तरफ सनसनी फ़ैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आंशका जताई है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को द्रष्टिगत रखते हुए अनुसंधान में जुटी हुई हैं। जानकारी अनुसार खेत पर पति को चाय देने जा रही पत्नी ने रास्ते में ही पति को लवलुहान हालत में देखा तो चिल्लाकर सबको बुलाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो युवक तब तक मर चुका था। इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना बनेठा थाना पुलिस को दी गई।जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जिसको जिला सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। उसके बाद परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।इस मामले में परिजनों ने युवक की हत्या का अंदेशा जताते हुए कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। इधर पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू भी कर दी है।

घटनाक्रम –

बनेठा थाना क्षेत्र की सुरेली पंचायत के खद्दो की झोपड़ियां निवासी लक्ष्मण जाट पुत्र बालूराम जाट उम्र 38साल सोमवार सुबह खेत को पानी पिलाने के लिए गांव से रवाना हुआ था। लेकिन खेत से कुछ मीटर दूरी पर संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला। सुबह करीब 5:45 बजे जब उसकी पत्नी चाय लेकर खेत के लिए रवाना हुई थी और रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी हुई मिली तथा रास्ते में युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला। पति को इस तरह देखकर पत्नी जोर जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।जानकारी मिलने पर बनेठा थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ते मौके पर पहुंचे। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस एडिशनल एसपी सुभाष चन्द्र मिश्रा तथा उनियारा पुलिस उपाधीक्षक शकील अहमद खान मौके पर पहुंचे और बारिकियों से घटना स्थल का जायजा लिया। इधर आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर लोगों ने मांग की तो एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा तथा उनियारा पुलिस उपाधीक्षक शकील अहमद खान परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश की।इसके बाद बनेठा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सआदत अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment