कबड्डी खेल के विकास में कबड्डी खेल के भीष्म पितामह रामनंदन सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता – वीरेंद्र कुमार सिंह।

कबड्डी खेल के विकास में कबड्डी खेल के भीष्म पितामह रामनंदन सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता – वीरेंद्र कुमार सिंह।

बरौनी -बेगूसराय -कबड्डी खेल के विकास में कबड्डी खेल के भीष्म पितामह रामनंदन सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।स्मृतिशेष रामनंदन सिंह ऐसे ही महामानव थे,जिनके द्वारा लगाया गया कबड्डी खेल रूपी वृक्ष अब पल्लित और पुष्पित होकर समाज को सुवासित कर रहा है।महामानव कभी मरते नहीं, वो अपने कृति के बल पर सदा के लिये अमर हो जाते हैं।उक्त बातें महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट के प्रांगण में आयोजित रामनंदन सिंह स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच के अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बरौनी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा।उन्होनें कहा कबड्डी हमारे गौरव,अस्मिता और मिट्टी से जुड़ा खेल है.वहीं क्रिकेट जिला संघ के महासचिव संजय सिंह ने कहा बीहट खिलाड़ियों की नर्सरी है और यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल व हूनर से हमें गौरवान्वित कर रहे हैं। इसके पूर्व आगत सभी अतिथियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपना श्रद्धासुमन निवेदित किया।इस अवसर पर एनटीपीसी जीएम एचआर सरोज कुमार,मानव संसाधन पदाधिकारी महताब आलम,दिनकर शर्मा,बरौनी डेयरी मार्केटिंग आफिसर रूपेश कुमार,भारद्वाज गुरूकुल के निदेशक शिवप्रकाश भारद्वाज,बरौनी बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह,सीओ सुजीत सुमन,सेंट्रल स्कूल एचएफसी के प्राचार्य नेत्र सिंह,डाॅ हेमंत कुमार,बिहार कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय,पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता अजय कुमार सिंह,रामविलास सिंह,
बेगूसराय ताइक्वांडो जिला संघ अध्यक्ष रजनीश नंदन,
सिने कलाकार भूपेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.।इस मौके पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद सिंह,संरक्षक प्रमोद सिंह,उपाध्यक्ष राजेश कुमार टुना,राजकुमार सिंह राजू,सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल,संजय सिंह,श्याम स्कूल ऑफ एजुकेशन के सचिव अमित कुमार ने आगत अतिथियों को पुष्पगुच्छ व आर एन सिंह स्मृति सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संचालन डाॅ कुंदन कुमार ने किया.वहीं मैच का आंखों देखा हाल दिलीप कुमार और सुजीत कुमार ने सुनाया.
जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 47वीं बिहार स्टेट सीनियर महिला पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ।.पुरूष वर्ग का फाइनल मैच बेगूसराय और पटना के बीच खेला गया. जिसमें बेगूसराय ने काफी संघर्षपूर्ण मैच में 44-37 अंकों से पटना को हराकर प्रतियोगिता जीत ली.वहीं महिला वर्ग के फाइनल मैच में बेगूसराय की टीम ने सीतामढी की टीम को 40-15 अंकों से हराकर फाइनल मैच जीत लिया.
इसके पूर्व सोमवार की सुबह खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच के पुरूष वर्ग में पटना ने सीतामढी को 53-25 अंकों से और बेगूसराय ने लखीसराय को 37-18 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया था.जबकि महिला वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मैच में बेगूसराय ने पटना को 30-24 अंकों से और सीतामढी ने नवादा को 54-21 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंची थी.।
47वीं बिहार स्टेट सीनियर महिला पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता के संचालन में विभिन्न जगहों से प्रतिनियुक्त किये गये रेफरी आनंद शंकर तिवारी,गौरव कुमार,पंकज सिंह,राजेश कुमार,शंभू कुमार,जय शंकर चौधरी,प्रकाश कुमार,सुभाष कुमार,अविनाश कुमार, सिक्कु कश्यप,बेगूसराय से पवन कुमार,अमरेश कुमार,सुरेंद्र प्रसाद सिंह, नंदन कुमार, आदित्य कुमार अंबर, पुलकित कुमार, रामप्रीत कुमार, अमोल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार और बबिता कुमारी ने मैच का सफल संचालन किया.जबकि टेक्निकल एक्सपर्ट कन्हैया तांती और बिहार कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय स्वयं खेल की माॅनीटरिंग कर रहे थे.।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment