पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य पिछ्ले दो वर्ष से अटका पड़ा

लवेरा मे स्थानीय प्रशासन की अनदेखी की वजह से पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य पिछ्ले दो वर्ष अटका पड़ा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र व श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मुख्यालय लवेरा में निर्माणधीन पशु चिकित्सालय स्थानीय प्रशासन की अनदेखी की वजह से पिछ्ले 2 वर्ष से निर्माण कार्य बंद पड़ा है । लवेरा निवासी एडवोकेट शिवजी राम गुर्जर ने बताया कि पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य पिछ्ले 2 वर्ष से बंद पड़ा है । निर्माण कार्य में लगे श्रमिको से शिवजी राम गुर्जर ने संपर्क किया तो श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार ने पेमेंट का भुगतान नहीं किया इसलिए हमने काम बंद कर दिया है । गुर्जर ने बताया कि जिला प्रमुख महोदया द्वारा हर मंगलवार को होने वाली जनसूनवाई में इस मामले को रखा जाएगा । जिससे इसका समाधान निकलेगा । क्योंकि स्थानीय प्रशासन इस मामले को लेकर कोई जवाब देने को तेयार नही है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment