देरांठू मे हुऐ राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक का समापन समारोह विधालय प्रागंण मे सम्पन्न हुआ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । देरांठू ग्राम पंचायत के खेल मैदान मे चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलो का समापन समारोह गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रागण मे आयोजित हुआ । आयोजित खेलो मे स्थानीय विधालय के छात्र/छात्राओं के साथ ग्राम के सभी ग्रामीणो ने भी खेल कूद प्रतियोगिता मे भाग लिया । कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अथिति पूर्व विधायक एवं वर्तमान पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर ,
विशिष्ट अतिथि एस एम सी अध्यक्ष अरविंद चौधरी, पूर्व सरपंच शैतान माली, समाज सेवी दिनेश चौधरी, राजकुमार मेघवंशी, प्रतिभावान विधालय से राजेंद्र राठौड़, महात्मा गांधी अंग्रेजी विधालय से संस्था प्रधान अनिल गोयल, सुशीला पब्लिक स्कूल से हनुमान प्रसाद मेहरा आदि उपस्थित थे । विधालय की संस्था प्रधान श्री मति संगीता तिहारी ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती की फोटो पर माला व दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा झण्डा रोहण के साथ शुभ्भारम्भ किया गया । समापन कार्यक्रम मे आये सभी अतिथियों का शाला परिवार की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । आयोजित समापन समारोह पर विधालय के छात्र/छात्राओं ने रगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किए । आयोजित ओलम्पिक मे ग्राम स्तरीय व विधालय के कुल 5 टीमों में से 4 कबड्डी व 1 क्रिकेट टीम थी । जिसमे से प्रथम टीम कबड्डी मे 12 सदस्य और क्रिकेट टीम मे 14 सदस्यों को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों द्बारा प्रदान किए गए ।इस समापन कार्यक्रम मे विधालय के शिक्षक गण सुनिता धवन , सुषमा सोनी , रीतू देतवाल , अंजना शर्मा , मो. इरफान , ताराचंद माली , निशा शर्मा , गोरन्ती मीणा , अजय कुमार सूद , बाबूलाल जाट व ज्योति पुरोहित ने भी सहयोग प्रदान किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक मोतीलाल ने किया ।