पवन कुमार जोशी/दिव्यांग जगत
उपखंड अधिकारी द्वारा पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के मामले ने पकड़ा तूल पत्रकार संगठन ने प्रशासन का किया बहिष्कार बैठे धरने पर
रायसिंहनगर- मिनी सचिवालय के समक्ष चल रहे धरनों की कवरेज करने से तिलमिलाई उपखंड अधिकारी अर्पिता सोनी मीडिया कर्मियों पर भड़क उठी। नाराज पत्रकारों ने प्रशासन का बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रशासन की उदासीनता के चलते राजकीय चिकित्सालय में लाखों रुपए की लागत से उपलब्ध करवाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन गत डेढ दशक से उपेक्षाओं का शिकार हो रही है। विडंबना यह है कि अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने के डेढ दशक बीत जाने बाद भी संबधित चिकित्सक का पद सृजित नहीं किया गया है। जिसके चलते प्रशिक्षित चिकित्सक की नियुक्ति संभव नहीं है। जिसके चलते मजबूरन मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों से मंहगे दामों पर जांच करवानी पड़ती है। जिसका खामियाजा गरीब मरीज भुगत रहे है। बीते डेढ दशक से मशीन को शुरू करवाने की जहमत न तो प्रशासन ने कभी उठाई और ना ही कोई जनप्रतिनिधियों ने काई प्रयास किये। जिसको लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता गत ग्यारह दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं द्वारा मिनि सचिवालय के मुख्य द्वार बंद कर प्रशासन ठप कर दिया। हरकत में आए प्रशासन से संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की जिसमें वार्ता में मौजूद उपखंड अधिकारी अर्पिता सोनी द्वार मांगे राज्य स्तर की होने गैरजिमेदाराना जवाब देने से पहले दौर की वार्ता विफल हो गई।
कमीशन बाजी का खेल आया सामने-
वार्ता के दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्रो द्वारा संबधित चिकत्सकों को प्रति सोनोग्राफी कमीशन देने का भी आरोप लगाया। उन्हाेने बताया कि सोनोग्राफी केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने व राजकीय चिकित्सालय के मरीजों की सोनोग्राफी के चार सौ रूपए निर्धारित करने की मांग की। उन्होने स्थानीय सोनोग्राफी केन्द्रों के दबाव में राजकीय चिकित्सालय की मशीन को शुरू करने में रूची नहीं लेने का भी आरोप लगाया।
भारी पुलिस जाब्ता रहा तैनात-
शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस द्वारा भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा, पुलिस उप अधीक्षक अनु बिश्नोई द्वारा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से मिनि सचिवालय के द्वार खोलने के लिये समझाईस की गई लेकिन संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मांगे पुरी होने से पहले प्रवेश द्वार नहीं खोलने पर अड़ गए।
आम जन को हुई परेशानी-
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा मिनि सचिवालय के मुख्य द्वार बंद कर देने से मिनि सचिवालय में किसी को नहीं घुसने दिया गया जिससे दूर दराज से पहुंचने वाले लोग भीषण गर्मी में तहसील परिसर में इंतजार करते नजर आए।