कार ने बाइक को चपेट में लिया, राजसमंद की पूर्व सभापति के पुत्र सहित तीन की मौत

कार ने बाइक को चपेट में लिया, राजसमंद की पूर्व सभापति के पुत्र सहित तीन की मौत

दीपक माली/दिव्यांग जगत

नाथद्वारा. शहर के समीप उदयपुर-गोमती फोरलेन के ओडन स्थित ब्रिज पर शुक्रवार रात उदयपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पीछे से कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवकों की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मृतकों में एक युवक राजसमंद का, जबकि दो मंडियाणा निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे मंडीयाना निवासी ओम प्रजापत (16 साल) पुत्र उदयलाल प्रजापत व अनिल कुमार (48 साल) की कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया गया कि कार चालक ने ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर पर पैर दबा दिया था। इस दौरान कार में सवार राजसमंद निवासी संदीप पालीवाल (38) पुत्र प्रदीप पालीवाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी मृत्यु हो गई। संदीप राजसमंद नगर परिषद की पूर्व सभापति आशा पालीवाल के पुत्र थे। कार चालक राहुल पालीवाल (18 साल) पुत्र नरेश पालीवाल निवासी कांकरोली भी घायल हो गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment