देरांठू के बामणियाँ बालाजी चौराहे के पास कार ने बाईक सवार को मारी टक्कर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद सदर थाना अन्तर्गत रामपुरा हनुवंतिया निवासी नोरतमल ने एक कार चालक पर उसके चाचा की बाईक के टक्कर मार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई । सदर थाना पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट देकर बताया कि 26 जुलाई की शाम 7 बजे उसका चाचा रमेश नसीराबाद से अपने गांव बाईक से जा रहा था । इस दौरान बामणियाँ बालाजी चौराहे के आगे गोविंद गोमती होटल से पूर्व सामने से आ रही कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुऐ उसके चाचा की बाईक के टक्कर मार दी । जिससे मोटरसाइकिल से गिरने चाचा गम्भीर रुप से घायल हो गए । जिन्हें नसीराबाद चिकित्सालय ले गए । वही हालत गम्भीर होने पर उसे रेफर कर अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय मे भर्ती करवाया ।