विकास की बही गंगा लाखों का विकास। कार्यों का किया उद्घाटन

विकास की बही गंगा लाखों का विकास। कार्यों का किया उद्घाटन

प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव

पंडित पवन भारद्वाज नीमराना
नीमराना क्षेत्र ग्राम पंचायत परतापुर के ग्राम रामचंद्रपुरा में 4 विकास कार्यों का व माढ़न में 5 विकास कार्यों जिसमें सिविर लाइन एवं इंटरलॉक रोड मय नाली के उद्घाटन कार्यक्रम में नीमराना पंचायत समिति प्रधान संतोष यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने सरपंच अर्जुन सिंह व सरपंच सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में उद्घाटन किया ।
ग्रामवासियों द्वारा गाजा बाजा से ग्राम में जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया गया । एवं ग्रामवासियों द्वारा प्रधान संतोष यादव को शाल उड़ाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव को राठ की पगड़ी पहनाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । नीमराणा प्रधान संतोष यादव ने गांव के विकास के लिए आश्वासन दिया । स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाने के लिए सरपंच एवं ग्राम वासियों से आग्रह किया । हर गांव को सरकार द्वारा चलाई गई हर योजना का हर नागरिक को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा । भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा हर जन कल्याणकारी योजनाओं से हर ग्राम पंचायत का विकास करने का कार्य किया जाएगा । केंद्र सरकार हर गरीब किसान वंचित लोगों को ऊपर उठाने के लिए कार्य कर रही है । गांव की समस्या सुनी एवं विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए आश्वासन दिया। प्रत्येक विकास कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे । केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया। क्षेत्र में झूठ की राजनीति करने वालों की राजनीति समाप्त अब अधिक से अधिक विकास के कार्य होंगे । गांव के हर व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा । इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष उमाशंकर यादव गिगलाना पूर्व सरपंच योगेश चौहान श्री राम भोला सरपंच काठुवास मोहित जी सरपंच हूड़िया कला भूपेंद्र यादव सरपंच प्रतिनिधि फौलादपुर ऋषि राज यादव पंचायत समिति सदस्य शाहजहांपुर गजेंद्र जी सरपंच माजरा
एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment