भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा राजकीय अस्पताल श्रीनगर में फल वितरण कर मनाया गया यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देशानुसार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को भाजपा श्रीनगर मंडल द्बारा राजकीय अस्पताल श्रीनगर में फल वितरण कार्यक्रम किया गया।
मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी ने बताया कि सेवा सप्ताह पखवाड़े के तहत प्रधानमंत्री मोदी जी का 72 वां जन्मदिन अजमेर देहात द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार मनाया जाएगा।
अभी मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर सेवा सप्ताह पखवाड़े के तहत कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमे प्रत्येक मोर्चे द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम पखवाड़े के तहत निर्धारित किए गए हैं।
भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पद चिन्हों पर चलते हुए संगठन की रीति नीति पर विश्वास करते हुए अनुशासित रहना चाहिए । नरेंद्र मोदी जी 72 वर्ष की उम्र में भाग दौड़ करते हुए काम कर रहे हैं। मोदी जी से प्रत्येक कार्यकर्ता को कुछ नया सीखने को मिलता है , आज भारत विकास की तरफ अग्रसर है तो मोदी जी की ही देन है।
भाजपा श्रीनगर मंडल की तरफ से सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के जन्मदिन पर बधाई ओर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी, श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , मंडल महामंत्री राजू सिंह रावत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामसिंह रावत , श्रीनगर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रावत , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर जांगिड़ , मंडल महामंत्री कमलेश नागर , अल्पसंख्यक मोर्चा विधानसभा प्रभारी नसीराबाद राहुल हमीद शाह , मंडल आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।