देरांठू के पूर्व ग्राम सचिव कजोड़ गुर्जर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । माण्डल ग्राम पंचायत सचिव कजोड़मल गुर्जर का जन्मदिन ग्राम पंचायत में धूमधाम से मनाया। माण्डल ग्राम पंचायत के वार्डपंचों एवं गणमान्यजनों ने सचिव का माल्यार्पण कर, शिरोपाव बांध, केक कटवा कर शुभकामनाएं दी। सिद्धेश्वर महादेव समिति के प्रमुख घनश्याम जोशी ने राजस्व मन्त्री रामलाल जाट के जन्मदिन पर बत्तीस खम्भो की छतरी पर उगाए गए गुलाबों के उद्यान से चुने गुलाब की माला पहना कर स्वागत किया। सचिव कजोड़मल ने सभी को इस स्नेह के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संजय तिवाड़ी, सत्यनारायण मंडोवरा, उपसरपंच सीमा माली, घनश्याम जोशी, महेश पाराशर, चैनसुख माणम्या, भैरूलाल तड़बा, फतेह लाल जीनगर, शिव सोनी, शंकर तेली, महावीर सोनी, नारायण खारोल, भागचंद चौधरी, कुलदीप व्यास, भंवर बलाई, सहित कई वार्डपंच एवं पंचायत कर्मी उपस्थित रहे। वही देरांठू मे ग्राम सेवक के पद रहे कजोड़मल गुर्जर के जन्मदिन पर पूर्व सरपंच शैतान माली , युवा नेता दिनेश चौधरी , मगंल माली , धर्मेंद्र जैन आदि सहित ग्रामवासियों ने गुर्जर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी ।