मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र जोधपुर प्रकरण में, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर ,भारतीय जनता पार्टी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

*मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र जोधपुर प्रकरण में, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर ,भारतीय जनता पार्टी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
=मंजू डाभी/दिव्यांग जगत

भाजपा प्रदेश नेतृत्व निर्देशानुसार, गुलाबपुरा भाजपा मंडल ने ,जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ,भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ,मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी के निर्देशानुसार, उपखंड अधिकारी को ,राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर, जोधपुर प्रकरण मैं ,चौपट कानून व्यवस्था को सही करने ,दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में जब कानून व्यवस्था ही चौपट हो तो संपूर्ण प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा। अतः जोधपुर प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तुष्टीकरण की नीति न करते हुए वहां के व्यापारियों एवं पीड़ित व्यक्तियों को मुआवजा दिया जाए।
इतनी बड़ी घटना को मुख्यमंत्री महोदय केवल छुटपुट घटना कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी इसकी कठोर शब्दों में निंदा करती है।
भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण सारडा ने ज्ञापन पढ़ कर सुनाया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शिव सिंह राठौड़ महामंत्री रघुवीर वैष्णव महामंत्री हरीश शर्मा भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण सारड़ा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील तोषनीवाल,भाजपा नेता एडवोकेट परमेश्वर शर्मा ,एसटी मोर्चा अध्यक्ष कालू बेरवा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू वर्मा, भाजपा नेता सूरज करण तेली, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ,एडवोकेट दीपक गर्ग ,बूथ अध्यक्ष राकेश सोलंकी, युवा मोर्चा मंत्री विक्रम सिंह चौहान ,एडवोकेट सुरेश जोया सहित सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment