नववर्ष की शुरुआत दारू से नहीं, दूध पिलाकर किया आह्वान

सराना थाना कि पहल

नववर्ष की शुरुआत दारू से नहीं, दूध पिलाकर किया आह्वान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के सराना थाना ने नववर्ष की शुरुआत करने से पहले कानून व्यवस्था से शक्ति के साथ शराब छोड़ कर दूध के साथ नववर्ष मनाने का आह्वान किया । आवो शराब छोड़े और दूध के साथ मनाये नववर्ष । सराना थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को शाम 5 बजे सराना 12 मिल चौराहे पर 50 लीटर केसर का दूध गरम कर राहगीरों को पिलाया गया और जानकारी देते हुए बताया कि दारू से नहीं दूध से करें नए वर्ष की शुरुआत और गांव को शराब मुक्त बनाने का आह्वान किया । साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए कहां कि हर वर्ष कितने ही लोग शराब पीकर एक्सीडेंट होकर मर जाते है। युवा चरस ,गांजा, गुटका आदि धूम्रपान की लत के कारण अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। नशे से समाज का व देश का नाश होता है। सुबह उठकर पहले के लोग दूध पीकर सुबह की शुरुआत करते थे । लेकिन आज देखने को मिलता है कि सुबह उठते ही युवा गुटका , खैनी आदि खाकर सुबह की शुरुआत करते हैं । यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा , एएसआई राजेंद्र, हेड कांस्टेबल सौदान , शिवचरण , नंदलाल व पुलिस थाना सराना सम्पूर्ण स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment