घास कटाई मशीन से नाई ने काट दिए शख्स के बाल, जुगाड़ देख बौखला गया लोगों का सिर

  • बाल काटने के लिए नाई ने लगाई देसी ट्रिक
  • बेहद ही अजीब था बाल काटने का अंदाज
  • इंस्टाग्राम पर वीडियो जमकर हो रहा वायरल

बिगड़ते काम को बनाने के लिए कई बार लोग देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) का सहारा लेते हैं. कुछ लोग तो देसी जुगाड़ (Desi Jugad) के नाम पर हद से ज्यादा ही ट्रिक का यूज करते हैं, जिससे उसका मजाक बनाया जाने लगता है. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको लगेगा कि यह तो कुछ नया है. इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही महसूस होगा, जब नाई ने एक शख्स का बाल काटने के लिए घास काटने वाली मशीन का यूज किया.

बाल काटने के लिए नाई ने लगाई देसी ट्रिक

क्यों, यह सुनकर हैरान रह गए ना. चलिए हम आपको इस मजेदार वीडियो के बारे में बताते हैं, जिसमें एक नाई ने बाल काटने के लिए ऐसी ट्रिक (Desi Jugaad) लगाई, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. नाई ने बाल कटवाने वाले शख्स के सिर पर मशीन रखी और फटाफट काटना शुरू कर दिया. देखकर आपको ऐसा ही फील होगा, जैसे माली मैदान में घास काट रहा हो. नाई को बाल काटने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा. कुछ ही सेकंड में आधे से ज्यादा बाल गायब हो गए.

घास कटाई मशीन से नाई ने काट दिए शख्स के बाल

बेहद ही अजीब था बाल काटने का अंदाज

नाई की यह ट्रिक (Desi Jugaad) देखने के बाद बाल कटवाने वाला शख्स खुद भी हंसने लगा. बाल कटवाने वाला शख्स किसी तबेले के बाहर बैठा हुआ था. बाल काटने का अंदाज बेहद ही अजीब था. कुछ ही सेकंड का यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आया. इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर देसी स्वाद नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

Author: admin

Comments (0)
Add Comment