लोहरवाड़ा मे वार्षिक उत्सव में संयुक्त सम्मान रुप से समारोह हुआ संपन्न

लोहरवाड़ा मे वार्षिक उत्सव में संयुक्त सम्मान रुप से समारोह हुआ संपन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक उत्सव में संयुक्त सम्मान समारोह पूर्व विधायक वह पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर के अध्यक्षता में संपन्न हुआ । विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश जीनगर ने बताया कि विद्यालय में वार्षिक उत्सव समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की फोटो के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया । कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढकर एक नृत्य व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम को देखकर आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया । वही कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं को फर्स्ट व सेकंड आने वाले विद्यार्थियों को उपहार भेंट किया गया । साथ ही इसके पूर्व बाहर से आए हुए सभी अतिथियों को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि नसीराबाद क्षेत्र के पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर , विशिष्ट अतिथि श्रीनगर प्रधान कमलेश गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि हगामी लाल माली, उपसरपंच चतर सिंह राठौड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर डॉ राकेश कटारा , जन समाज सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर नरेश जारवाल आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम मे आये सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया । वही मंच संचालन कल्पना राजावत ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे विधालय के समस्त स्टाफ ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया । इस मौके पर विधालय परिवार से भवंरलाल मेघवंशी , रामप्रसाद तेली ,जगदीश सुनारीवाल, सूरज सिंह, राजेंद्र नायक ,धर्मेंद्र सोनी, हेमराज चौधरी ,बिना सिंगारिया ,मंजू यादव सहित सम्पूर्ण स्कूल स्टाफ व अभिभावक गण व ग्रामीण मौजूद रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment