प्रशासन शहरों के संग अभियान के वार्ड शिविर में 12 पट्टे वितरित किए
-नियामत जमाला –
भादरा, 9 दिसंबर/भादरा में गुरुवार को शिवपुराबास में डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशासन शहरों के संग अभियान के वार्ड नंबर 38 के लिए आयोजित शिविर का विधायक बलवान पूनियां ने औचक निरीक्षण किया । शिविर में 12 पट्टे वितरित किए गए। अभियान के वार्ड शिविर में नगर पालिका, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जलदाय विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग आदि ने भाग लिया व शिविर में लोगों के कार्य किए।शिविर में मैडीकल टीम द्वारा कोरोना वैक्सीन की 98 डोज लगाई गई, 5 आधार नामांकन, पालिका द्वारा 5 नामांतरण, 11 बिजली पानी की एनओसी जारी की गई , 3 जन्म मृत्यु प्रमाण, 2 विवाह पंजीयन पत्र जारी किए गए। शिविर में कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी मेघराज वर्मा, शिवकुमार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, रविन्द्र प्रताप सिंह सामुदायिक संगठक, रामस्वरूप यादव,रोहताश फायरमैन, नवीन कुमार, हरीश कुमार, विशाल कुमार, विकास खीचड़, अनिल कुमार , जयप्रकाश गोदारा पार्षद आदि कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो – प्रशासन शहरों के संग अभियान के वार्ड शिविर का दृश्य