अजमेर पोक्सो विशिष्ठ न्यायालय संख्या 1 ने सुनाया अहम फैसला
नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर पोक्सो विशिष्ट न्यायालय ने एक अहम फैसला सुनाते हुऐ नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सज़ा, पाली निवासी साबू सिंह को सुनाई । साथ ही आरोपी पर 40 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया । यह मामला ब्यावर सिटी थाने का है । जिसमे 23 जून 2020 को शिकायत दर्ज हुई थी । जिसमे डीएनए रिपोर्ट से पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी ।