24 अप्रैल 2022 को YOUTH AWAKENING कार्यक्रम का होगा आगाज – तेयुप चलथान
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा आने वाली २४ अप्रैल २०२२ को सुबह 9.30 बजे तेरापंथ भवन चलथान में YOUTH AWAKENING कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । जिसमे चलथान कड़ोदरा एवम आसपास के क्षेत्र में मानव सेवाकिय कार्यों में तत्पर सभी संस्थाओं का एक मंच पर एक साथ GET TOGETHER का कार्यक्रम आयोजित होगा । इस कार्यक्रम में सभी संस्थाओं के अध्यक्ष मंत्री या मुख्य व्यक्ति भाग ले सकेंगे । तेयुप चलथान अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने बताया की इस कार्यक्रम को करने का लक्ष्य सभी संस्थाओं को एक साथ एक मंच पर एकत्रित करना है । ताकि सभी संस्थाएं एकजुट होकर मानव सेवा कार्यों में एक साथ जुड़े । जिससे हर कार्य में प्रगति मिलेगी एवम व्यय खर्च भी कम होगा । कार्यक्रम के संयोजक किरण मेहता ,दिनेश बाबेल ,राजकुमार पितलिया ने बताया की इस कार्यक्रम में तकरीबन 30 संस्थाएं एक मंच पर एकत्रित होगी । और अपने अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुति भी देगी । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तोर पर अभातेयुप परामर्शक श्री राजेश सुराणा की उपस्थिति होगी । और इस कार्यक्रम को तेरापंथ युवक परिषद चलथान के फेसबुक पेज पर लाइव भी किया जाएगा । विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी ।