जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम-तेयुप चलथान

जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम-तेयुप चलथान

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तारीख 30 सितंबर 2021 को तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा सामूहिक जन्मोत्सव का कार्यक्रम जैन संस्कार विधि द्वारा तेरापंथ भवन चलथाण पर परिपूर्ण किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 6 सदस्य बालचन्द दक,भरत दक , अनिल दक, मित दक ,वत्स दक एंव विधी खब्या का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। संस्कार के रूप में तेयुप चलथान उपाध्यक्ष राकेश दक एवं संस्कार सहप्रभारी निर्मल दक उपस्थित रहे। नवकार मन्त्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत के साथ मंगलभावना यंत्र की स्थापना की गई । स्वास्तिक बनाकर हाथ में मोली बान्धकर जैन विधि द्वारा सामूहिक जन्मोत्सव विधिवत रूप से मनाया गया । तेयुप चलथान उपाध्यक्ष राकेश दक ने शुभकामना प्रेषित करते हुवे कहा की आपका जीवन सदा मंगलमय हो । गुरुकृपा सदैव आप पर बनी रहे । कार्यक्रम में तेयुप मंत्री दिपक खाब्या उपाध्यक्ष राकेश दक,ATDC सहप्रभारी मनीष दक एवं विवेक दक उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री दिपक खाब्या ने किया ।आज के कार्यक्रम की रिपोर्टिंग मीडिया प्रभारी विकेश दक ने की।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment