तेरस निमित भिक्षु भक्ति संध्या का आयोजन – तेयुप चलथान

तेरस निमित भिक्षु भक्ति संध्या का आयोजन – तेयुप चलथान

तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा तारीख 17 नवम्बर 2021 रात्रि 9.00 बजे तेरस निमित भिक्षु भक्ति संध्या के कार्यक्रम का आयोजन श्री नाथुलाल, अमितकुमार नौलखा – उंभेल के निवास स्थान पर किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात “ओम भिक्षु नमो नम: जय भिक्षु नमो नम: स्वामी भिक्षु नमो नम: गुरुवर भिक्षु नमो नम:” के जप के साथ हुई। तेयुप अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने भिक्षु भक्ति संध्या में पधारे सभी श्रावक श्राविकाओं का शाब्दिक स्वागत किया। तेयुप चलथान द्वारा महीने की दोनों तेरस पर घर घर जाकर भक्ति संध्या का आयोजन किया जाता है। इस भक्ति संध्या को तेरापंथ युवक परिषद चलथान के फेसबुक पेज पर भी लाइव किया गया । भक्ति संध्या कार्यक्रम के संयोजक संस्कार प्रभारी भाविक बाबेल संस्कार सहप्रभारी निर्मल दक द्वारा भक्ति संध्या की रूपरेखा पहले से तैयार कर दी जाती है । कार्यक्रम में तेरापंथ सभा चलथान से नेमीचंद बाफना, नाथूलाल नौलखा, चांदमल बाफना, तेयूप परामर्शक किरण मेहता, पंकज बाफना, जेनिश बाफना, कमलेश भाई, महिला मंडल की बहने एवम पारिवारिक जन के साथ तकरीबन 30 भिक्षु भक्तो की उपस्थिति रही । श्रीमति रमिला बाफना, आरती बाफना, रानू बाफना ने अपनी प्रस्तुति दी। निर्मल दक ने तेयूप चलथान की ओर से आभार ज्ञापन किया। परिवार की ओर से आभार ज्ञापन अमित नौलखा ने किया। इस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग मीडिया प्रभारी विकेश दक द्वारा की गई।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment